W 01

जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी में कटरीना ने पहनी सबसे महंगी ड्रेस,कीमत सुन उड़े फैंस के होश

Third party image reference
कटरीना कैफ का नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेसेस में शामिल होता है. कटरीना को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक सलमान खान ने दिया था. वह इस समय बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं. आज बॉलीवुड का हर हीरो और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है. आखिरी बार कटरीना सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी. बता दें, इन दिनों कटरीना अक्षय कुमार के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Third party image reference
बीते दिनों अभिनेत्री जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन पर दिखाई दीं. जावेद अख्तर के जन्मदिन को बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दो पार्टीज रखी गयी थीं. जहां एक पार्टी में सेलेब्रिटी नार्मल कपड़ों में दिखाई दिए वहीं दूसरी पार्टी की थीम रेट्रो थी. रेट्रो थीम पार्टी में सभी सितारे रेट्रो लुक में नजर आये, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
वैसे तो बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां पार्टी में स्टनिंग दिखीं, लेकिन कटरीना कैफ के लुक ने दिल चुरा लिया. खासकर कटरीना की ड्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में रही. बता दें, पार्टी में कटरीना एक वाइट कलर की सेक्सी वेस्टर्न गाउन पहनकर पहुंची थीं. हालांकि इस ड्रेस में वह बेहद हॉट दिख रही थीं, लेकिन उनके इस गाउन की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस पार्टी में कटरीना से ज्यादा चर्चा में उनकी महंगी ड्रेस रही.
Third party image reference
बता दें, कटरीना ने जो ड्रेस पहनी थी वह Rasario की ऑफिसियल वेबसाइट पर मौजूद है. अप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस ड्रेस की कीमत 1540 डॉलर यानी करीब 1,09,407 रुपये है. Rasario रशियन फैशन ब्रांड है. इस ड्रेस को पहनकर कटरीना अर्जुन कपूर के साथ पार्टी में पहुंची थीं. कटरीना का यह वाइट कोल्ड शोल्डर ड्रेस बेहद स्टाइलिश था.
Third party image reference
कटरीना के इस बॉडीकॉन ड्रेस में नूडल स्ट्रैप्स के साथ कोल्ड शोल्डर बना हुआ था, जिसमें रफल स्लीव थी. ड्रेस में लेस वाली कोरसेट भी थी. इस ड्रेस में कटरीना काफी स्टनिंग लग रही थीं. बात करें मेकअप की तो उन्होंने पीच शेड ब्लश के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई थी. इसके साथ ही उन्होंने बालों को हल्का वेवी लुक देकर खुला छोड़ा था. इस लुक के साथ कटरीना की खूबसूरती देखते ही बन रही थी.
Third party image reference
हाल ही में कैट ने वोग इंडिया के लिए एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया था. फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. वायरल हुई तस्वीरों में वह बहुत ग्लैमरस दिख रही थीं. कटरीना को वोग इंडिया ने ‘रिस्क टेकर ऑफ़ द ईयर’ के अवार्ड से नवाजा था. भारत, और जीरो में उनकी भूमिकाओं को देखते हुए उन्हें ये अवार्ड दिया गया था.
कटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 16 साल बीत चुके हैं और हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “बॉलीवुड में काम करना आसान नहीं होता. यहां टिकने के लिए आपकी नसों का मजबूत होना जरूरी है. ये दुनिया उम्मीदों से परे है. यहां आपको सक्सेस ही मिले ये जरूरी नहीं. मुझे लगता है कि आपको कभी भी सक्सेस को अपने दिमाग और असफलता को अपने दिल पर हावी नहीं होने देना चाहिए”