Third party image reference
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही है। आलिया सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन में नजर आएंगी, जिसको लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां आलिया सैफ अली खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। बॉलीवुड में डेब्यू के अलावा इन दिनों आलिया अपने बयान की वजह से सुर्खियों में है, जिसे उनके फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं और यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Third party image reference
बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान के साथ आलिया अपनी पहली फिल्म करेंगी, जो बहुत ही जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से पहले आलिया बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में हैं। दरअसल, इन दिनों वे अपनी फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही है। इसी बीच एक इंटरव्यू में जा पहुंची, जहां पर उनसे कुछ पर्सनल सवाल पूछे गए और उन्हें उसका जवाब देते हुए ऐसा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया। इस दौरान आलिया से कार्तिक आर्यन के बारे में एक सवाल पूछा गया। इस जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड हो रही हैं।

कार्तिक आर्यन को लेकर कही ये बात


Third party image reference
फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया एक इंटरव्यू में पहुंची, जहां पर उनसे पूछा गया कि अगर सुबह उनके बेड पर उन्हें कार्तिक आर्यन मिले तो फिर क्या करेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ नहीं करूंगी और मुझे हैरानी नहीं होगी। हालांकि इस जवाब के बाद वे थोड़ी देर शांत रही और फिर वह हंसने लगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अरे भई मेरा यह मतलब नहीं था, बल्कि कुछ और था ऐसे में अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल लोग इसे अलग अलग अंदाज में ले रहे हैं और आलिया फर्नीचरवाला सुर्खियों में छाई हुई है।

Third party image reference

अपनी माँ को लेकर आलिया ने कही ये बात

इंटरव्यू में आलिया फर्नीचरवाला ने अपनी मां के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनकी मां बहुत ही जल्द मानेक से शादी कर लेंगी। दरअसल साल 2019 में पूजा बेदी ने मीडिया से बताया था कि उन्होंने मानके से सगाई कर ली है, जिन्हें वे पिछले कई सालों से डेट कर रही है। ऐसे में अब उनकी बेटी ने उनकी शादी की खबर भी पक्की की है। आलिया फर्नीचरवाला ने कहा कि मैं और मेरा भाई मानेक को बहुत पसंद करते हैं और वे बहुत ही अच्छे इंसान हैं, ऐसे में मेरी मां उनसे बहुत ही जल्द शादी कर लेंगी। मतलब साफ है कि पूजा बेदी बहुत ही जल्द अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी और इसमें उनके बच्चों की खुशी भी शामिल है। हालांकि फिलहाल अभी शादी की डेट फिक्स नहीं हुई है ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा

विवादों में घिरे हैं सैफ अली खान


Third party image reference
आलिया फर्नीचरवाल्ला सैफ अली खान के साथ डेब्यू करने वाली है, लेकिन इन दिनों वह बहुत ही ज्यादा विवादों में है। दरअसल सैफ अली खान ने हाल ही में भारत को लेकर एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अवधारणा अंग्रेजों से पहले नहीं थी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या उनके इस ट्रोलिंग की वजह से आलिया की पहली फिल्म पर असर पड़ेगा या फिर दर्शक उनकी फिल्म को प्यार मिलेगा