गोविंदा की भांजी से हुई थी रेप की कोशिश, अब भाई कृष्णा ने बताई पूरी कहानी
छ दिनों पहले गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 'बिग बॉस 13' में अपने साथ बचपन में हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का खुलासा किया था। आरती ने ये खुलासा तब किया था जब दीपिका पादुकोण लक्ष्मी अग्रवाल के साथ अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए वहां गई थीं। इसी दौरान एक टास्क में आरती ने बताया था कि घर के नौकर ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। आरती के इस खुलासे के बाद अब उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने भी इस बारे में काफी कुछ कहा है।
Third party image reference
एक पॉपुलर वेबसाइट से बातचीत में कृष्णा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा- ''हमें इस बारे में पहले कुछ भी मालूम नहीं था। आरती जब 16-17 साल की हुई तो वह मुंबई आई थी। मेरी मां ने मुझे बताया कि यह कोई बहुत बड़ा हादसा नहीं था। आरती के साथ जो कुछ भी हुआ था, उसे लेकर सख्त कदम उठाया गया था लेकिन वो शख्स भाग गया था।''
Third party image reference
कृष्णा के मुताबिक, उसने आरती को छुआ भी नहीं था। हमने इस मामले की जांच भी कराई थी लेकिन उसमें ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस हादसे को 15-18 साल बीत चुके हैं।
Third party image reference
कृष्णा से जब पूछा गया कि आरती ने इस बात का खुलासा बिग बॉस में किया तो आपका क्या रिएक्शन था तो इसके जवाब में कृष्णा ने कहा- 'मैं यह सुनकर हैरान रह गया था। फौरन मम्मी और आंटी को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि हमने लीगल एक्शन लिया था, लेकिन वो आदमी भाग गया था'
Third party image reference
क्या बोली थीं आरती : आरती ने अपनी जिंदगी के कड़वे सच को बताते हुए कहा था- ये घटना उस समय हुई थी, जब मैं 13 साल की थी। उन्होंने बताया था कि बचपन में एक दिन वो अपने घर में अकेली थीं और उनके नौकर ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मैं बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी। बड़ी मुश्किल से मैंने खुद को बचाया था।
Third party image reference
आरती ने कहा था कि इस हादसे के बारे में बात करते हुए उनके हाथ कांप रहे हैं। आरती ने शो में ये भी बताया था कि इस हादसे के बाद कई साल तक उन्हें पैनिक अटैक आते रहे। इस स्थिति से बाहर आने में उनकी मां और भाई ने मदद की थी।
Third party image reference
आरती के इस खुलासे के बाद उनकी भाभी और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह का बयान सामने आया था। कश्मीरा ने कहा था कि आरती के भाई कृष्णा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यदि आरती ने उन्हें और कृष्णा को इस बारे में बताया होता तो वो उस इंसान को छोड़ती नहीं, जिसने आरती के साथ ये गंदी हरकत करने की कोशिश की थी





