शादीशुदा एक्टर के प्यार मे पड़ खूब हुई थी टॉर्चर, बॉयफ्रेंड ने की थी जमकर पिटाई

बॉलीवुड मे कई ऐसी अभिनेत्रियां जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा मे रहती हैं। आए दिन यह अभिनेत्रियां अपनी निजी लाइफ को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं। फिल्मी पर्दे पर बेहद खुश नजर आने वाली इन अभिनेत्रियों ने असल ज़िंदगी मे कई तकलीफ़ें झेली हैं। आइये आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे मे बताते हैं, जो शादीशुदा एक्टर के प्यार मे पड़कर खूब टॉर्चर हुई थी। इस एक्ट्रेस का नाम है ज़ीनत अमान।

ज़ीनत अमान ने साल 1971 मे रिलीज हुई फिल्म 'हलचल' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद इन्होने कई बड़ी फिल्मों मे काम किया था। उस दौर मे ज़ीनत का नाम बॉलीवुड की टॉप और अमीर अभिनेत्रियों मे लिया जाता था।

अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय के लेकर चर्चा मे रहने वाली ज़ीनत अपने अफेयर को लेकर भी लगातार चर्चा में रहती थीं। 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। फिल्म 'अब्दुल्लाह' के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से शुरू हुए।

दोनों अक्सर हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते थे। जबकि संजय पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। 'अब्दुल्लाह' फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद जीनत दूसरी फिल्मों में बिजी हो गईं। इसी बीच संजय खान ने उन्हें फोन कर अपने साथ एक गाना शूट करने के लिए कहा।

लेकिन जीनत काफी बिजी थीं। इसलिए जीनत ने शूट से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्सैल संजय खान भड़क उठे, और फोन पर ही जीनत को खूब खरी खोटी सुनाईं। जीनत घबरा गईं और शूट खत्म होने के बाद संजय के घर पहुंची। तब उन्हें पता चला कि संजय ताज होटल में पार्टी करने गए हैं। जिसके बाद जीनत घबराहट में वहां पहुंच गईं।

होटल पहुंची जीनत को देखते ही संजय ने सबके सामने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इस दौरान होटल का पूरा स्टाफ भी वहीं था। इस घटना के बाद जीनत ने संजय से रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया। संजय खान ने अपनी बायोग्राफी 'द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' में भी इस घटना के बारे में लिखा है