जिस एक्टर को बोला था अंकल उसी की पत्नी बनकर खुशहाल जीवन बिता रही है ये अभिनेत्री
फिल्मी दुनिया मे किसी सितारे के लिए उम्र या मजहब कोई मायने नही रखता है। उदाहरण के लिए कई फेमस सितारों को देख सकते हों। बॉलीवुड मे ना जाने कितने ऐसे कलाकार होंगे जिन्होंने अपने से काफी बड़े अभिनेताओं या अभिनेत्रियों को अपना जीवनसाथी बनाया है।
आपको बता दे की ऐसा ही एक कपल सैफ अली खान और करीना कपूर है। जिन्होंने 2012 मे धूमधाम मे शादी करके अपना घर बसा लिया था। सैफ की ये दूसरी शादी है करीना से पहले सैफ की पत्नी अमृता सिंह थी जिनसे उन्होंने साल 1991 मे शादी रचाई थी। अमृता, सैफ से उम्र मे लगभग 12 साल बड़ी थी।

मजेदार बात तो ये है की जब सैफ अली खान और अमृता सिंह का विवाह हुआ था तो करीना कपूर जो वर्तमान मे सैफ की पत्नी है तब वह 11 साल की थी। करीना भी उस वक्त सैफ की शादी मे शामिल हुई थी और उन्होंने सैफ को अंकल भी बोला था। और आज करीना कपूर, सैफ अली खान की पत्नी बनकर खुशहाल जीवन बिता रही है।

सैफ अली खान और करीना कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्रीज का सबसे पॉपुलर कपल माना जाता है। यहां तक की उनका बेटा तैमूर अली खान भी किसी सेलेब्स की तरह सोशल मीडिया पर छाया रहता है। आएं दिन सैफ और करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है